फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Relatives who came to visit ate pasta contaminated with a fallen lizard; four people, including a mother and son, fell ill.

Baghpat News: घर आए रिश्तेदारों ने खाया छिपकली गिरा पाश्ता, मां-बेटे समेत चार की हालत बिगड़ी

Tue, 20 Jan 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Relatives who came to visit ate pasta contaminated with a fallen lizard; four people, including a mother and son, fell ill.
अमीनगर सराय। बसौद गांव में शाहरुख खान के घर आए रिश्तेदारों ने रविवार रात छिपकली गिरा हुआ पाश्ता खा लिया। इससे शाहरुख की बहन अंजुम की सास प्रवीण निवासी पाबी जिला गाजियाबाद समेत चार की हालत बिगड़ गई। इनको रविवार रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चारों को जिला अस्पताल से सोमवार को छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

बसौद गांव निवासी शाहरुख खान ने बताया कि उसकी बहन अंजुम की सास प्रवीण निवासी पाबी जिला गाजियाबाद रविवार को अपने बेटे साहिल, पुत्रवधू शबनूर और पोती खुशनसीब समेत अन्य सदस्यों के साथ उनके घर आई हुई थी। रविवार रात परिवार के सदस्यों ने मेहमानों के लिए पाश्ता बनाया। बताया कि पाश्ता बनाते समय एक छिपकली बर्तन में गिर गई और बर्तन के अंदर ही उसकी मौत हो गई। पाश्ता बनाते समय किसी का ध्यान छिपकली पर नहीं गया।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पाश्ता खा लिया। दोबारा पाश्ता लेने के लिए बर्तन उठाया तो उसमें छिपकली मरी हुई मिली, तभी उसकी बहन की सास प्रवीण, साहिल, शबनूर और खुशनसीब को उल्टियां होने लगीं। उनकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया और हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पहले भी इस तरह के मामले सामने आए
यहां पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। नंगला पोइस गांव में छिपकली गिरे पानी से बनी चाय पीने से इंतजार के परिवार की हालत बिगड़ गई थी। शहर की एकता कॉलोनी में मैदान में खेल रहे बच्चों को एक व्यक्ति ने लड्डू बांट दिए। लड्डू खाने से महिला समेत 15 बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। सुल्तानपुर हटाना गांव में खाना खाने और दूध पीने से चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। इससे बच्ची दीपांशी की मौत हो गई, जबकि अन्य का अस्पतालों में उपचार कराया गया। इसके अलावा फैजपुर निनाना गांव में भंडारे की खिचड़ी खाने से बच्चोंं समेत 40 की हालत बिगड़ गई थी।
-ये बरतें सावधानी
घर में खाना पकाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। खाना बनाने में प्रयुक्त होने वाले बर्तन धोकर प्रयोग किए जाएं। इसके अलावा जिन बर्तन में खाना बनाया जाए, उसमें कुछ न गिरे, इसको लेकर भी सावधानी बरतनी चाहिए। खाना बनाते समय बर्तन को ढककर भी रखना चाहिए।

वर्जन-
खाना खाने के बाद हालत बिगड़ने पर चार मरीजों को अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉ. अनुराग वार्ष्येण, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed