फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Regular yoga practice increases productivity: Dr. Muchhal

नियमित योगाभ्यास से बढ़ती है उत्पादकता- डॉ मुछाल

Fri, 12 Mar 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Regular yoga practice increases productivity: Dr. Muchhal
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व चतुर्थ ईकाई का संयुक्त रूप से सात दिवसीय शिविर शुक्रवार को ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय में शुरू हुआ।
विज्ञापन

शिविर के शुभांरभ पर ईश वंदना एवं श्रमदान के पश्चात पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ प्रशिक्षक योगाचार्य डॉ. महेश मुछाल द्वारा स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि योग से व्यक्ति स्वयं स्वस्थ रहकर दूसरों को भी स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर हम लोग सीखकर दूसरों को योग के प्रति प्रेरित कर सकते हैं। इससे वे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं एवं राष्ट्र का एलोपैथिक दवा पर होने वाले भारी भरकम खर्च को बचा सकते हैं। डॉ. मुछाल ने स्वयंसेवकों को बताया कि प्राणायाम के अभ्यास से उत्पादकता बढ़ती है साथ ही अनुलोम-विलोम प्राणायाम के अभ्यास से मस्तिष्क पूर्ण रूप से संचालित होता है। जिससे तनाव एवं डिप्रेशन दूर होता है। साथ ही विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति एवं एकाग्रता में भी वृद्धि होती है। पेट को पूर्ण रूप से स्वस्थ बनाने के लिए उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, नौकासन हलासन, मंडूकासन, गोमुखासन, योगमुद्रासन आदि की विशेष भूमिका होती है। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक जैन, डॉ. मयंक जैन भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed