फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Registration will be done in 20 minutes in district hospital, treatment will be available in two hours

जिला अस्पताल में 20 मिनट में होगा पंजीकरण, दो घंटे में मिलेगा उपचार

Wed, 25 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Registration will be done in 20 minutes in district hospital, treatment will be available in two hours
बागपत जिला अस्तपाल में लगा सिटीजन चार्टर का बोर्ड - फोटो : BAGHPAT
मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया सिटीजन चार्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले लोगों का अब 20 मिनट में पंजीकरण के बाद दो घंटे के अंदर ओपीडी में उपचार मिलेगा। यहीं नहीं, पंजीकरण के दस मिनट में इमरजेंसी में भी उपचार मिलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिटीजन चार्ट जारी किया गया है। अस्पताल में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध न कराने पर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला संयुक्त अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की सहूलियत के लिए सिटीजन चार्टर जारी किया गया है। चिकित्सकों को जारी किए गए चार्टर के आधार पर ही मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए गए है। अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर 20 मिनट में मरीज का पंजीकरण के बाद दो घंटे के अंदर ओपीडी में जांच की जाएगी। इमरजेंसी में मरीज को पंजीकरण के दस मिनट के अंदर भर्ती कर उपचार शुरू किया जाएगा। मरीजों को परामर्श के एक घंटे के अंदर दवाई उपलब्ध कराई जाएगी। जननी सुरक्षा योजना व नसबंदी भुगतान पर 48 घंटे में कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मरीजों को दो घंटे के अंदर सीटी स्कैन और डायलिसिस और ब्लड की सुविधा उपलब्धता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस बारे में सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन

मरीजों को समय पर उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए सिटीजन चार्टर जारी किया गया है। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को चार्टर के आधार पर मरीजों का उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ एसके चौधरी, सीएमएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed