फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Refusal to give ground for state president's public meeting

प्रदेशाध्यक्ष के जनसभा स्थल पर विवाद, कालेज का मैदान देने से इंकार

Wed, 02 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Refusal to give ground for state president's public meeting
बागपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की जनसभा को लेकर विवाद हो गया है। जिस एसपीसी डिग्री कॉलेज के मैदान में कार्यक्रम कराने की तैयारी है, उसे कालेज प्रबंधन ने राजनीतिक कार्यक्रम के लिए देने से इनकार कर दिया है। इसके लिए डीएम, एसपी व कमिश्नर को पत्र भी भेजा गया है कि वे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की जनसभा को कॉलेज के मैदान में कराने से रुकवाएं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का पांच नवंबर को बागपत में रोड शो व जनसभा का कार्यक्रम तय किया है। यहां रोड शो को बागपत के बाजार व मुख्य मार्गों से निकाला जाएगा। वहीं, जनसभा के लिए चमरावल रोड पर एसपीसी डिग्री कॉलेज का मैदान चुना था। हालांकि यहां जनसभा स्थल को लेकर विवाद हो गया है। कॉलेज प्रबंधन ने मैदान में जनसभा कराने का विरोध कर दिया है।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के चेयरमैन राजेंद्र चौहान व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि उन पर पांच नवंबर को राजनीतिक रैली कराने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि काूलेज में 75 प्रतिशत छात्राएं हैं और उस दिन कॉलेज खुला होने के कारण छात्राओं के साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। इसलिए कॉलेज के मैदान में जनसभा नहीं होने दी जाएगी और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से वहां जनसभा नहीं होने देने की भी मांग की गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed