फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rebellion in Congress, many resignation

कांग्रेस में बगावत, कई ने दिया इस्तीफा

Wed, 25 Jan 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 25 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rebellion in Congress, many resignation
बागपत के वात्सायन पैलेस में कांग्रेस पाट्री से त्याग पत्र दिखाते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
बागपत। विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है। टिकट के दावेदार रहे अनिल देव त्यागी ने सपा के कुलदीप उज्ज्वल को टिकट दिए जाने पर नाराजगी जताई और समर्थकों के साथ कांग्रेस कोषाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर के मैरिज पैलेस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अनिल देव त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की सीट पर सपा के उम्मीदवार को टिकट देना गलत है। अगर सीट कांग्रेस के हिस्से में थी तो कांग्रेस के दावेदार को ही टिकट मिलना चाहिए था। बागपत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यह साजिश की गई है। इसके कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने वकील अहमद, शक्ति सिंह, भगवती देवी, मुन्नी बेगम समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया। मामले में 29 जनवरी को समर्थकों की पंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन


 झूठे वादे करने वाले नेताओं से नाराज दिखे  छछरपुरवासी  
बड़ौत।  विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद मेें सियासी माहौल गरमा गया है। जगह-जगह पर लोग एकत्रित होकर जनप्रतिनिधि चुनने को लेकर अपनी-अपनी राय देते दिखाई दे रहे हैं। छछरपुर गांव के ग्रामीणों में झूठे वादे करने वाले नेताओं से नाराजगी है।  ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा जनप्रतिनिधियों को केवल चुनाव में ही जनता की याद आती है। चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी अपने चुनावी एजेंडा गांव में विकास कराने के तमाम हसीन सपने दिखाता है, चुनाव जीतने के बाद गांवों में झांकने भी पसंद नहीं करता। ग्रामीण हरपाल, महिपाल और ओमपाल ने कहा ग्रामीण बिजली, पानी और फसलों के उचित दाम के लिए आंदोलित है, लेकिन जनप्रतिनिधि को क्षेत्रीय लोगों की  जरा भी फिक्र नहीं है। जयपाल और सत्तू ठेेकेदार ने कहा गांवों का विकास कराना तो दूर मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़के भी खराब पड़ी हुई है। इसके अलावा कालू प्रधान, जोनी, जगपाल, विजयपाल फौजी, रमेश, राममेहर, अवधेश, सत्यवीर, अमित और सुधीर ने भी अपनी-अपनी राय दी। बाद मेें सभी ने एक स्वर में ऐसा जनप्रतिनिधि चुनने का आह्वान किया जो हर समस्या ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराएं और गांव का विकास कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed