फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration dealers demonstrated

राशन डीलरों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ration dealers demonstrated
बड़ौत। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंगलवार को राशन डीलरों ने तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम के न मिलने पर सभी राशन डीलर मेरठ में कमिश्नर से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

राशन डीलरों का आरोप था कि अमीनगर सराय रोड स्थित सरकारी खाद्य गोदाम पर तैनात क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हर माह उठान के समय कम राशन देते है। बाद में गोदाम पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी उक्त राशन की कालाबाजारी करते है। इसका खुलासा भी 13 जुलाई को पूर्ति निरीक्षक द्वारा अमीनगर सराय में पकड़े गए 651 बोरी सरकारी चावल से हो चुका है। पकड़े गए ट्रक ड्राइवर ने पुलिस पूछताछ में गोदाम पर तैनात प्राइवेट कर्मचारियों का नाम लिया था। इसमें एफआईआर भी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद विभागीय अधिकारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को बचाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी के कलर्क पर भी गंभीर आरोप लगाए। बाद में सभी मेरठ कमिश्नर से मिले और ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई न होने पर राशन वितरण कर इस्तीफा देने की चेतावनी दी। उधर, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने आरोप निराधार बताए। प्रदर्शन व हंगामा करने वालों में सुधीर दांगी, पप्पू, नीटू, सुमित, कंवरपाल, पिन्टू, ब्रिजेश देवी, नरेशपाल, अतुल गर्ग, संजय, प्रदीप पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed