फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rataul's kidnapped teenager recovered from Patna

रटौल की अपहरत किशोरी को पुलिस ने पटना से किया बरामद

Sun, 06 Mar 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rataul's kidnapped teenager recovered from Patna
खेकड़ा। एक माह पूर्व क्षेत्र के गांव रटौल से बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफतारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

गांव रटौल से एक माह पूर्व 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों को पता चला था कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर आरोपी युवक पर पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी थी। पुलिस ने शनिवार रात किशोरी को बिहार की राजधानी पटना से बरामद कर लिया। आरोपी युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि किशोरी का डाक्टरी परीक्षण शुरू करा दिया है। इसके बाद किशोरी के सक्षम न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस फरार आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास मे जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed