फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rat interrupted the power supply of 3500 houses for ten hours

चूहे ने 3500 घरों की दस घंटे गुल की बत्ती

Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rat interrupted the power supply of 3500 houses for ten hours
अमीनगर सराय के 132 केवी बिजली घर स्थित मशीन - फोटो : BAGHPAT
चूहे ने 3500 घरों में दस घंटे ठप की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

बागपत, अमीनगर सराय। एक चूहे ने अमीनगर सराय कस्बे के साथ ही तीन गांवों के करीब 3500 घरों में दस घंटे के लिए बत्ती गुल कर दी। चूहा इनकमिंग मशीन में घुस गया था, जिसके कारण फाल्ट होने से बत्ती गुल हो गई। बिजली न आने से लोगों के सामने पानी की किल्लत भी रही।
अमीनगर सराय के 132 केवीए के बिजलीघर से कस्बे के अलावा कई गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। बिजलीघर में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे 10 एमवीए की इनकमिंग मशीन में एक चूहा घुस गया। जिससे मशीन में फाल्ट हो गया और उस मशीन से जुड़े कस्बा अमीनगर सराय सहित पूठड़, लुहारा व बरसिया गांव के करीब 3500 घरों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से विद्युत कर्मियों ने मशीन को खोलकर देखा तो उसके अंदर तारों के बीच में मरा हुआ चूहा फंसा मिला। जिसे बाहर निकाला गया और उसके बाद कर्मचारियों ने मशीन को ठीक किया। मशीन को दोपहर एक बजे तक ठीक किया गया और उसके बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी। शुक्रवार सुबह से बत्ती गुल होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। जिससे कस्बे में पानी की किल्लत रही और लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। वहीं, गांवों में पशुओं के लिए चारा नहीं काटा जा सका।
विज्ञापन

--
हैंडपंप से लाना पड़ा पानी
अमीनगर सराय कस्बे के टंकी मोहल्ला में रहने वाले इरफान का कहना है कि विद्युत आपूर्ति ठप होने से शुक्रवार सुबह को घर में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इस कारण हैंडपंप से काफी दूर से पानी लेकर आना पड़ा और उसके बाद ही घर में कार्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मशीन बंद रहने से हुआ नुकसान
लुहारा निवासी मिस्त्री इस्तकार का कहना है कि वेल्डिंग व अन्य कार्य करने के लिए सुबह जल्दी उठ जाते हैं। लेकिन बिजली नहीं आने के कारण शुक्रवार को कोई काम नहीं हो सका। अन्य घरेलू कार्य भी नहीं हो सके।
--
पशुओं के लिए चारा नहीं कट सका
बरसिया निवासी किसान दीपक ने बताया कि पशुओं के लिए चारा खेत से लेकर आ गए, लेकिन बिजली न होने के कारण उसे मशीन से काटा नहीं जा सका। पशुओं को भूसा खिलाना पड़ा और पानी भी हैंडपंप से लेकर आए।
--
घर में रही पानी की समस्या
पूठड़ निवासी नरेंद्र यादव का कहना है कि बिजली नहीं आने के कारण घर में पानी की किल्लत रही। पशुओं के लिए चारे की समस्या भी रही। घरों में दैनिक कार्यों के लिए पानी हैंडपंप से लेकर आना पड़ा।

--
मशीन में चूहा घुसने की वजह से फाल्ट हो गया था। कर्मियों ने मशीन ठीक की और उसके बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकी। इससे कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। - प्रदीप कुमार, जेई अमीनगर सराय बिजली घर

इरफान सभासद अमीनगर सराय

इरफान सभासद अमीनगर सराय- फोटो : BAGHPAT

लुहारा गांव के इस्तकार मिस्त्री

लुहारा गांव के इस्तकार मिस्त्री- फोटो : BAGHPAT

पूठड गांव के नरेंद्र यादव

पूठड गांव के नरेंद्र यादव- फोटो : BAGHPAT

बरसिया गांव के दीपक कुमार

बरसिया गांव के दीपक कुमार- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed