{"_id":"62cb1c31fd67f00b4003ff77","slug":"ramlila-committee-officials-will-meet-cm-kahkra-news-mrt5964741180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिलेंगे रामलीला कमेटी के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिलेंगे रामलीला कमेटी के पदाधिकारी
विज्ञापन
खेकड़ा मे आयोजित बैठक मे शामिल श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारी
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। धार्मिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में रामलीला मंचन के लिए नई कमेटी बनाई गई। रामलीला मैदान में लगे गंदगी के अंबार की साफ सफाई कराने के लिए सीएम से मिलने का प्रस्ताव रखा गया।
रविवार शाम करीब सात बजे रेलवे रोड पर बादल धामा के आवास पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर की गांधी प्याऊ पर गत वर्ष की भांति भव्य रामलीला मंचन किया जाएगा। इसके लिए कलाकारों के चयन कार्य कमेटी करेगी। सभी ने नगर में काठा मार्ग पर रावण दहन के लिए मौजूद रामलीला मैदान में फैली गंदगी को लेकर कड़ी निंदा की। कहा कि वे गंदगी की साफ सफाई कराने के लिए कई बार स्थानीय अधिकारियों से मांग कर चुके है, लेकिन साफ सफाई नही कराई गई।
तय किया गया कि एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ पहुंचकर सीएम से मिलकर गंदगी की साफ सफाई कराने की मांग करेगा। बैठक में नई कमेटी का गठन भी हुआ। इस दौरान अनुज शर्मा, उमेश शर्मा, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, जतिन कुमार, रविकांत शर्मा, सुधीर धामा, पुनीत जैन, सुरेंद्र शर्मा, हर्ष शर्मा, हेमंत कुमार, सचिन आदि मौजूद रहे।