फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ramaala filed the nomination of Cpruli Shendra

छपरौली से सहेंद्र रमाला ने दाखिल किया नामांकन 

Tue, 24 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 24 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ramaala filed the nomination of Cpruli Shendra
नामांकन - फोटो : amar ujala
बागपत। नामांकन के छठे दिन विभिन्न राजनीतिक दलों से नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। छपरौली सीट से रालोद के उम्मीदवार सहेंद्र सिंह रमाला और सपा- कांग्रेस गठबंधन के मनोज चौधरी ने नामांकन पत्र जमा किया। डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


छपरौली विधानसभा की चुनाव अधिकारी दीपाली कौशिक ने बताया सोमवार को रालोद की तरफ से सहेंद्र सिंह रमाला ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि  सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी मनोज चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी ब्रिजेश ने नामांकनपत्र दाखिल किया है। इसके अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं।  
विज्ञापन

बागपत विधानसभा के चुनाव अधिकारी राम प्रसाद सिंह ने बताया रालोद के करतार सिंह भड़ाना, सपा- कांग्रेस गठबंधन के डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, निर्दलीय पंकज सिंह ने नामांकन फार्म जमा किया है। सर्वसंभाव पार्टी, भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन फार्म खरीदा। बड़ौत विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर मनोज कुमार सिंह ने बताया रालोद के चौधरी साहब सिंह, स्वराज पार्टी के सुधीर, निर्दलीय बबलू ने नामांकन किया। इसके अलावा सर्वसंभाव पार्टी और एक निर्दलीय ने फार्म खरीदा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ह्दय शंकर तिवारी ने बताया सोमवार को जनपद की तीनों विधानसभा सीटों के लिए नौ लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए और आठ नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। उन्होंने बताया मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। 

प्रत्याशियों के लिए बनाया नियम
नामांकन के छठे दिन प्रशासन ने सभी दलों के प्रत्याशियों पर सख्त रुख इख्तियार किया। प्रत्याशियों के लिए पहले द्वार से जाने और दूसरे द्वार से आने का नियम बनाया। नियम के विरुद्ध किसी को भी नामांकन करने नहीं जाने दिया। कलक्ट्रेट में जाने वाले वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया। पहले द्वार पर कई कर्मचारियों की पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। 

वकील और पुलिस कर्मियों में हुई नोकझोंक
प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावक के साथ काफी संख्या में वकील नामांकन कक्ष में जा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। इस कारण उनकी पुलिस कर्मियों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। 

कलक्ट्रेट में हुआ नियमों का उल्लंघन
प्रत्याशियों के साथ काफी संख्या में उनके समर्थक कलक्ट्रेट में पहुंचे। इस कारण नामांकन कक्ष के बाहर जमावड़ा लगा दिया। पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद भी समर्थक नहीं माने। इस दौरान समर्थकों के साथ पुलिस कर्मियों की नोकझोंक भी हुई। 

समर्थकों के वाहनों से लगा जाम
रालोद प्रत्याशियों के साथ पहुंची भीड़ के कारण दिल्ली-यमुनौत्री से लेकर सोनीपत मार्ग पर कई घंटे जाम लग गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। दोनों कई-कई किलोमीटर दूर तक वाहन रोड पर खड़े हो गए। यह ही कई समर्थकों की वाहन चालकों के साथ नोकझोंक भी हुई। 


नामांकन से पहले हुआ यज्ञ
फोटो समेत
रमाला। नामांकन पत्र जमा करने से पहले छपरौली के रालोद प्रत्याशी सहेंद्र रमाला ने रमाला गांव में आयोजित हवन में भाग लिया। संचालन सुरेश राणा ने किया। इसमें सत्यवीर राठी, नूर मोहम्मद, हाजी नसीम, प्रवीण कश्यप, देवेंद्र सिंह, चौधरी जगत सिंह, जसवीर सिंह, इदरीश, अजय तोमर, ब्रह्म कश्यप, प्रियव्रत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed