फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ram Jyoti Yatra was stopped in the inn, approval was received due to the message of Ram devotees being furious

राम मंदिर आंदोलन: सराय में रोक दी थी राम ज्योति यात्रा, रामभक्तों के उग्र होने के मैसेज से मिली थी मंजूरी

Sat, 06 Jan 2024 12:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
Ram Jyoti Yatra was stopped in the inn, approval was received due to the message of Ram devotees being furious
एडवोकेट नरेंद्रपाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala

राम मंदिर आंदोलन के अंतर्गत बागपत में 1990 में निकाली गई राम ज्योति यात्रा मेरठ से खेकड़ा आते हुए अमीनगर सराय में पुलिस ने रोक दी थी। इसके बाद रामभक्त जुट गए और उनके उग्र होने का एक मैसेज वायरलैस सेट पर फ्लैश होते ही एसपी ने उसे मंजूरी दे दी, जिसके बाद राम ज्योति यात्रा को पूर्ण किया गया।

विज्ञापन


पहले मेरठ जिले की तहसील बागपत क्षेत्र में राम ज्योति यात्रा में सैंकड़ों लोग शामिल हुए थे, जिसकी एडवोकेट जगबीर, एडवोकेट नरेंद्रपाल शर्मा, रामकुमार प्रधानाचार्य, विपिन रुहेला समेत अन्य रामभक्तों ने अगुवाई की थी।

विज्ञापन

एडवोकेट नरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए सितंबर 1990 में राम ज्योति यात्रा निकाली गई। बागपत तहसील क्षेत्र में राम ज्योति यात्रा निकालने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई।

राम ज्योति यात्रा मेरठ से अमीनगर सराय पहुंची और फिर खेकड़ा होते हुए बागपत व बड़ौत जाना था। लेकिन अधिकारियों के आदेश पर भारी पुलिसबल पहुंचा और राम ज्योति यात्रा को अमीनगर सराय में ही रोक दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने राम ज्योति यात्रा के आगे जाने की अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया।

नरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने सीओ से वार्ता की तो महसूस हुआ कि सीओ भी यात्रा को रोकना नहीं चाहते है। जिसके बाद उन्होंने सीओ से हंगामा होने और आसपास के गांवों से काफी भीड़ इकट्ठा होने का मैसेज वायरलैस सेट पर करवा दिया। मेसेज फ्लैश होते ही तत्कालीन एसपी व अन्य अधिकारियों के हाथपांव फूल गए और यात्रा को शांतिपूर्ण आगे भेजने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद राम ज्योति यात्रा खेकड़ा, फिर बागपत से होते हुए बड़ौत पहुंची।
 
राम ज्योति यात्रा का हुआ था भव्य स्वागत
अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के पक्ष में सभी जगह राम ज्योति यात्रा निकाली गई थी और उस आंदोलन के लिए रामभक्तों को जोड़ने में यह काफी अहम रही। हर जिला मुख्यालय व कस्बे से राम ज्योति यात्रा निकाली गई और उसका सभी जगह भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed