फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   raksha bandan news

Baghpat News: बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन

Sun, 10 Aug 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
raksha bandan news
बागपत। रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी खुशी व सलामती की दुआ मांगी गई। भाइयों ने भी बहनों को राखी बांधने के बाद गिफ्ट दिए। रक्षाबंधन पर बाजारों में भीड़ रही, जहां लोग मिठाई व गिफ्ट खरीदने पहुंचे।
विज्ञापन

इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं था, मगर राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह पांच बजकर 47 मिनट से दोपहर एक बजकर 24 मिनट तक था, इसलिए सुबह काफी भीड़ रही ताकि बहनें अपने भाई को शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकें। अधिकतर बहनों ने इस शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। बहनों ने भाई को राखी बांधकर मिठाई खिलाई और उनके सुखी जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को उनकी सुरक्षा का वचन दिया। इसके साथ ही भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार दिए। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय समेत अन्य सभी जगहों के बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर भीड़भाड़ रही। मिठाई व गिफ्ट की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदी भाइयों को बहनों ने राखी बांधी
खेकड़ा। जिला कारागार में रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने बंदी भाइयों को राखी बांधी। वहां सुबह आठ बजे ही बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंच गई थी। जांच तलाशी के बाद उनको अंदर जाने दिया गया और वहां खुले प्रांगण में भाइयों को राखी बांधी। वहां 1322 बहनें राखी बांधने आई थी तो उनके साथ 892 बच्चे आए और 37 पुरुष भी जेल में बंद अपनी बहनों से राखी बंधवाने आए। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य, जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता, उप जेलर प्रशांत, कुंदन सिंह, रविप्रकाश, नरेन्द्र आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निराश्रित बच्चों को गुरुकुल में बांधी राखी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम में रक्षाबंधन पर्व पर स्याद्वाद गुरुकुल में निराश्रित बच्चों के को तिलक कर रक्षा सूत्र बांधा गया। अमीनगर सराय के आचार्य जय सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनीता जैन शिक्षिकाओं एवं समाजसेवियों के साथ गुरुकुल में आई। यहां बच्चों को राखी बांधकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन, ब्रह्मचारी नवीन भैया, दिनेश जैन, राजा जैन, सुबोध जैन, अशोक जैन आदि उपस्थित रहे।

बहन को उपहार में पौधा भेंट किया
छपरौली। तिलवाड़ा में प्रिया उपाध्याय ने रक्षाबंधन पर अपने भाई युवराज सूर्या उपाध्याय को अपने हाथों से बनाई स्वदेशी राखी बांधी। भाई ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए स्केनस पाम का पौधा भेंट किया। दोनों भाई बहन ने रक्षाबंधन पर बद्री तुलसी का पौधा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed