फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   rakesh tikait warning to police said if tractors of straw stopped for recovery they will fill straw in police stations

किसान-मजदूर महापंचायत: टिकैत की चेतावनी, वसूली के लिए ट्रैक्टरों को रोका तो थानों में भर देंगे भूसा

Fri, 27 May 2022 11:15 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, दोघट (बागपत)
अमर उजाला नेटवर्क, दोघट (बागपत) Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 27 May 2022 11:15 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार दस साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने का प्रयास कर रही है। अगर किसानों के दस साल पुराने ट्रैक्टर को बंद किया गया तो ट्रैक्टर लखनऊ की सड़कों पर होंगे।

विज्ञापन
rakesh tikait warning to police said if tractors of straw stopped for recovery they will fill straw in police stations
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांगनौली गांव के श्री बलजीत परमहंस स्मारक एवं चिकित्सालय में किसान मजदूर महापंचायत हुई। पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि वह राजनैतिक दल का नहीं बल्कि सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते है। सरकार ने घोषणा पत्र में किसानों की बिजली की आधी दरें करने का वादा किया था, मगर अब दाम बढ़ाकर नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नलकूपों पर मीटर लगाए गए तो मीटर थानों में भर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आदिवासियों से आंदोलन करना सीखें। आदिवासी की लड़ाई पुलिस से नहीं बल्कि मिलिट्री से होती है। उन्होंने कहा कि बागपत बॉर्डर की निवाड़ा चौकी पर वसूली के लिए भूसे के ट्रैक्टरों को रोका जा रहा है। उन्होंने बॉर्डर पर वसूली के भूसे के ट्रैक्टरों को रोकने पर थानों में भूसा और आवारा पशुओं को भरने की चेतावननी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार दस साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने का प्रयास कर रही है। अगर किसानों के दस साल पुराने ट्रैक्टर को बंद किया गया तो ट्रैक्टर लखनऊ की सड़कों पर होंगे। किसान आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा और अपने हक के लिए गोली का सामना करने के लिए भी तैयार है। सरकार ने गाजीपुर बॉर्डर पर चले किसान आंदोलन के दौरान किए गए वादों पर चुप्पी साध रखी है। किसान अपनी मांगों को चुप नहीं बैठेगा। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे निर्माण में किसानों किसानों को 2015 का सर्किल रेट दिया जा रहा है। किसानों को महंगाई के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए। सरकार विकास के मुद्दों पर नहीं मंदिर-मस्जिद के मुद्दों पर जनता को आपस में भिड़ा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा की 29 मई को काकड़ा, मुजफ्फरनगर में स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने महापंचायत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वहां पहुंचने का आह्वान किया।


महापंचायत में राठी खाप चौधरी ब्रहम सिंह राठी, पूर्व प्रधान किरतपाल राठी, प्रधान बिजेंद्र सिंह, देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, दांगी खाप चौधरी ओमपाल सिंह, धामा खाप चौधरी जितेंद्र सिंह धामा, धनखड़ खाप चौधरी बिजेंद्र सिंह, रामा पंवार थांबा 12 गांव, श्याम सिंह बहावड़ी, देवराज पहलवान, रालोद पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया, सुरेश राणा, राजेंद्र चौधरी, राजू तोमर, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, मुनेश बरवाला, तेजपाल धनौरा, हरपाल सिंह, अरुण तोमर उर्फ बॉबी, यशपाल सिंह, विदेश मलिक चुनसा, शिवदत्त शर्मा, बत्तीसा खाप चौधरी सूरजमल के पुत्र शौकिंद्र रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed