फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rakesh Tikait says: Jayant should have done this important work before the alliance

राकेश टिकैत बोले: गठबंधन से पहले जयंत को करना चाहिए था ये जरूरी काम, 14 को MSP को लेकर BKU का दिल्ली कूच

Sat, 09 Mar 2024 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Mar 2024 03:07 PM IST
सार

बागपत जनपद में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने रालोद व एनडीए गठबंधन को लेकर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को सलाह दी है। 

विज्ञापन
Rakesh Tikait says: Jayant should have done this important work before the alliance
राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि राजनैतिक पार्टियों के गठबंधन तो होते रहते हैं, और टूटते रहते हैं। भाकियू राजनैतिक पार्टी नहीं है। भाकियू ने हमेशा किसानों के हकों की लड़ाई लड़ने का कार्य किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जिवाना गांव में स्थित श्री सिद्ध गुरु नीलकंठ आश्रम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। उन्होंने आश्रम के सिद्ध गुरु महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भाजपा रालोद के गठबंधन के बारे में कहा कि राजनैतिक पार्टियों के गठबंधन होते रहते हैं, और टूटते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गठबंधन करने से पहले बड़े किसान नेताओं से बातचीत करनी चाहिए थी। भाकियू राजनैतिक पार्टी नहीं है। भाकियू को कोई फर्क नहीं पड़ता किसका गठबंधन किससे हो रहा है।

भाकियू ने हमेशा किसानों के हक़ों की लड़ाई लड़ी है और कोई भी सरकार हो किसानों के लिए भाकियू की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एमएसपी कानून के लिए 14 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे किसान : राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि वह संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में किसान महापंचायत में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि यंत्र प्रदूषण से मुक्त हो, एमएसपी कानून बने। उन्होंने किसान मोर्चा के आह्वान पर 14 मार्च को भाकियू पदाधिकारियों व किसानों से दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सरकार का जो घोषणा पत्र था, उसका पता ही नहीं चला। आज तक वह घोषणा पत्र लागू ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विद्युत नलकूप की जो बिल फ्री की घोषणा हुई है, वह पूर्ण रूप से फ्री हो। किसानों को विद्युत कनेक्शन निशुल्क मिलें। कहा कि किसान एकजुट हों और अपनी लड़ाई लड़ें। किसानों को संघर्ष करना होगा। सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाए। साथ ही कहा कि बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की फसल को जो नुकसान हुआ है, वहां के किसानों को मुआवजा दिया जाए। वह पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह दबथुवा के यहां निजी समारोह में शामिल होने आए थे। वहीं, बीमार चल रहे भाकियू पदाधिकारी जगवीर दबथुवा का हाल-चाल जानने वह उनके घर पहुंचे।

14 मार्च को दिल्ली चलने का आह्वान
मेरठ से सटे गांव रोहटा में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में 14 मार्च को दिल्ली चलने का आह्वान किया गया। भाकियू के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की पंचायत में ग्रामीणों से कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं किसान भारी संख्या में दिल्ली चलकर किसान संघर्ष को मजबूत करने एवं संगठन को मजबूती देने का कार्य करेंगे।

इस दौरान गांव रोहटा में सभी किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर एकता बनाए रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन विस्तार अभियान को लेकर जागरूक किया। भाकियू के पदाधिकारी महबूब सोलाना ने कहा कि 14 मार्च को जनपद मेरठ के सभी ग्रामों से हजारों किसान दिल्ली पंचायत में प्रतिभाग करने जाएंगे। इसकी तैयारी सभी अपने-अपने स्तर से कर रहे हैं और यूनियन के पदाधिकारी लगातार किसानों से संपर्क बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed