फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rakesh Tikait has meet to family of Haji Yunus in Baghpat and targeted BJP Government

यूपी: हाजी यूनुस के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे राकेश टिकैत, भाजपा सरकार पर बोला हमला, ओवैसी को लेकर कही बड़ी बात

Tue, 26 Oct 2021 03:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Oct 2021 03:07 PM IST
सार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को बागपत पहुंचे और उन्होंने हाजी यूनुस के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। टिकैत ने कहा कि इस बार जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

विज्ञापन
Rakesh Tikait has meet to family of Haji Yunus in Baghpat and targeted BJP Government
हाजी यूनुस के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के साकरोद में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यूपी पुलिस के मृतक जवान और हाजी यूनुस के परिजनों को सांत्वना दी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने दिल्ली में रास्ते नहीं रोके हैं, बल्कि देश की सरकार ने ही विकास के रास्ते रोके हुए हैं।

विज्ञापन


किसानों के लिए तीनों कृषि कानून काले कानून हैं और देश के लिए यह सरकार काली है जो मैच फिक्सिंग कर देश के खिलाड़ियों को भी हरा देते हैं। इन्हें तो वोट चाहिए, वोट के लिए यह कुछ भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा ओवैसी तो बीजेपी वालों का चचा जान है, उस पर कोई रोकटोक नहीं है। कहीं भी जाए और कहीं भी बैठक करें। कहा कि नौजवान पीढ़ी इसका सुधार करेगी। जिस युवा पीढ़ी ने इन्हें एक तरफा वोट दिया था वे युवा बीजेपी सरकार से किए गए वादे के मुताबिक 15 लाख रुपये और दोगुनी आय मांगेंगे। कहा कि तीनों कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed