फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raised the issue of releasing water in Chowgama Canal

बैठक में उठाया पानी और चौगामा नहर का मुद्दा

Sun, 10 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Raised the issue of releasing water in Chowgama Canal
दोघट। सूजती गांव में रामपाल सिंह के आवास पर रविवार को भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक हुई। इसमें पानी की हो रही बर्बादी और चौगामा नहर की सफाई कराकर पानी छोड़ने पर चर्चा के साथ दहेज प्रथा खत्म करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार भीम सिंह ने कहा कि लोग पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं। इससे आने वाली पीढ़ियों के जीवन के लिए खतरा है। उन्होंने लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चौगामा नहर लंबे समय से अधूरी पड़ी है। इसकी सफाई और पानी न आने के कारण क्षेत्र का भूजल स्तर लगातार नीचे गिर रहा है। उन्होंने नहर को पूरी कराने, सफाई कराने और पानी छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, दहेज प्रथा खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की कई समस्याओं पर भी चर्चा की गई। भगवानपुर नांगल गांव की कृष्णा देवी पत्नी इंद्र की संगठन ने पेंशन करा दी है। कृष्णा देवी ने संगठन को पांच हजार रुपये का अंशदान दिया है। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार चरण सिंह ने की तथा संचालन ब्लॉक सचिव ब्रह्मपाल सिंह ने किया। बैठक में भोपाल सिंह, रामपाल सिंह, श्रीनिवास राणा, राजकुमार, ऋषि पाल, नितिन तोमर, देवेंद्र शर्मा ने भी विचार रखे। संगठन की अगली बैठक आठ मई को बामनौली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed