फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rain water enters dozens of homes

दर्जनों घरों में घुसा बरसात का पानी

Fri, 21 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rain water enters dozens of homes
दर्जनों घरों में घुसा बरसात का पानी
विज्ञापन

बिनौली। क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही बारिश क्षेत्र के कई गांवों के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी लोगों के घरों मेें घुस गया। जिससे लोगों के घरों में रखा गेहूं, चावल, आटा सहित अन्य सामान बर्बाद हो गया।

बारिश के पानी से माखर गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया। जिससे वाल्मीकि बस्ती बारिश के पानी से जलमग्न हो गई। दर्जनों घरों में पानी घुस गया। सुरेश वाल्मीकि, रंजीत, जगवीर, सोमपाल, वीरसेन, नरेश, कल्लू, हरवीर, महावीर, राजेंद्र, शिवकुमार, सतीश, संजीव आदि सहित दर्जनों ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया। जिससे ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर सिरसली, बरनावा, रंछाड, दादरी, जौहड़ी सहित अन्य गांवों में भी लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। ग्रामीणों ने जनपद के आला अधिकारियों को सूचना देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed