{"_id":"6a9dc1763840c31c0e0ec63e","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158319-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों में एक की मौत, 25 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों में एक की मौत, 25 श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
हादसे के दौरान बागपत के राष्ट्र वंदना चौक स्थित हाईवे पर पलटा ट्रक व क्षतिग्रस्त हुई ट्रैफिक स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार रात सरूरपुरकलां गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक सतीश प्रजापति (55) निवासी वहलना जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। वहीं रविवार की सुबह करीब तीन बजे ओवरटेक के प्रयास में ईंटों से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर श्रद्धालुओं की बस से भिड़ गया, जिसमें संभल व बदायूं के रहने वाले 25 श्रद्धालु घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
मुजफ्फरनगर जिले के वहलना गांव निवासी सनी ने बताया कि शनिवार रात उसके पिता सतीश प्रजापति अपने ट्रक में सरिया लेकर बल्लभगढ़ फरीदाबाद जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुरकलां गांव में पहुंचे तो ताऊ नाम के ढाबे पर खाना खाने के लिए हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर दिया। खाना खाने के बाद हाईवे पार करते समय बड़ौत की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता दूर जाकर गिरे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिसकर्मियों ने फोन करके हादसे की जानकारी दी। सतीश के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं।
इसके अलावा राजस्थान के बागड़ धाम में दर्शन कर वापस जा रहे श्रद्धालुओं की बस दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची तो पीछे से आए ईंट ढोने वाले ट्रक के चालक ने ओवरटेक का प्रयास किया। ईंटों का ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर श्रद्धालुओं की बस पर पलट गया। उस समय बस में 52 श्रद्धालु सवार थे। ईंट ढोने वाले ट्रक से भिड़ंत होने से बस में सवार 25 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा होते ही बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई और बचाव के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां आए राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
घायल श्रद्धालु संजय, उनकी बेटी गौरी (7) निवासी बहजोई, राजू, हिमांशु निवासी रजपुरा, जुगलकिशोर निवासी सादातवाड़ी जिला संभल, कश्मीरा, गुड्डो, पंकज, नेमपाल निवासी लोहारपुर जिला बदायूं काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने घायल गुड्डो की हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। वहीं राजेंद्र, बिरम, हरलाल, सावित्री, परमानंद, बिजेंद्र, ब्रह्मदेवी समेत अन्य मामूली रूप से घायल हुए, जो निजी अस्पतालों में उपचार कराकर दूसरे वाहनों से घर चले गए। पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
बैरियर लगाकर हटवाया ट्रक
राष्ट्र वंदना चौक पर ट्रक पलटने से पूरी सड़क पर ईंट फैल गई। इससे वहां जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया और नेशनल हाईवे को बाईपास तक वनवे कर वाहनों को निकलवाया गया। इस दौरान चार घंटे तक नेशनल हाईवे वनवे रहा और राष्ट्र वंदना चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रक हटने के बाद बैरियर हटाकर वाहनों को भेजा गया।
यातायात नियंत्रक लाइट का खंभा भी टूटा
कई माह पहले राष्ट्र वंदना चौक पर यातायात नियंत्रक लाइट के खंभे लगवाए गए थे। रविवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक पहले खंभे से टकराया, जिससे खंभा टूट गया। इसके बाद श्रद्धालुओं की बस पर पलट गया।
बेलगाम दौड़ रहे ईंट ढोने वाले ट्रक, वंदना चौक पर चालक नहीं लगाते ब्रेक
जिले में संचालित ईंट भट्ठों से सैकड़ों ट्रक ईंट लेकर दिल्ली समेत अन्य जगहों पर जाते हैं। ट्रकों में ईंट भरने के बाद चालक बेलगाम तरीके से नेशनल हाईवे पर ट्रकों को दौड़ाते रहते हैं, जिनसे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक व्यस्त जगह है। वहां से गुजरते समय चालक ब्रेक लगाने के बजाय उल्टा दौड़ा देते हैं। रविवार की सुबह भी ट्रक के चालक ने राष्ट्र वंदना चौक पर ब्रेक नहीं लगाए और गति तेज कर बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। पुलिस का मानना है कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। इसमें ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन-
बस को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक पलटने से हादसा हुआ है। बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। इसमें तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरा हादसा सरूरपुरकलां के पास हुआ, जिसमें ट्रक चालक की मौत हुई है।
-सुकन्या शर्मा, सीओ