{"_id":"688bd08edb64956ce30e8ff4","slug":"rain-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-135841-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भारी बारिश से तीन मकानों की छत गिरी, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भारी बारिश से तीन मकानों की छत गिरी, आठ लोग घायल
विज्ञापन
बागपत। यहां बृहस्पतिवार को जिले में 38.6 एमएम बारिश होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली तो कई जगह जलभराव से परेशानी हुई। बारिश से ज्वार व गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा तो सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ। वहीं तीन स्थानों पर मकान गिरने से आठ लोग घायल हो गए। दो स्कूलों की दीवार गिर गई, जिसमें बच्चे बाल-बाल बचे।
यहां बृहस्पतिवार की सुबह तेज बारिश शुरू हुई और दिन में कई बार में रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली और तापमान भी दो डिग्री तक कम हो गया। बागपत, खेकड़ा, रटौल, हिसावदा समेत अधिकतर गांवों में सडक़ों व गलियों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं सुबह तेज बारिश के कारण नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। जिले में 38.6 एमएम बारिश दर्ज की गई और सबसे अधिक बारिश खेकड़ा तहसील क्षेत्र में 63 एमएम हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश होने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मकान की छत गिरने से चार घायल : किरठल की पट्टी मुस्लिम जाट में मामूद्दीन अपने परिवार के साथ बुधवार रात सोया हुआ था। रात करीब दो बजे तेज बारिश होने लगी और मकान की छत भरभराकर गिर गई। इसमें मकान के नीचे दबने से मामूद्दीन, उसकी पत्नी झूलो, बेटी आसमा और आयशा घायल हो गई। शोर शराबा होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें मलबे के नीचे से निकालकर गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया और प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की।
बारिश से गिरी मकान की छत, युवती घायल : दोघट। मोहम्मदपुर खूंटी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बारिश के कारण राजबीर का मकान की छत गिर गई। इस कारण कमरे में सो रही राजबीर की बेटी ममता घायल हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युवती को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छत गिरने से पशुओं का चारा व घर का सामान खराब हो गया। सूचना पर पहुंचे आनंद छिल्लर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल व राजबीर आदि ने प्रशासन से जांच कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम भावना सिंह ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम भेज दी गई थी और पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
मकान धंसने से तीन घायल :
बालैनी। बुधवार की रात हुई तेज बारिश से पुरा महादेव गांव में संजू अपने परिवार के साथ अपने मकान में सोया हुआ था। बारिश का पानी मकान में घुस गया और मकान नीचे धंस गया। इससे अंशिका, जॉनी और मिथुन घायल हो गए। ग्रामीणों ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुरा महादेव के प्रदीप के मकान की दीवार गिर गई। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की।
अंडरपास में पानी भरने से लोग हुए परेशान : रमाला। कंडेरा-जिवानी मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास में बुधवार रात बारिश होने के बाद जलभराव हो गया। अंडरपास से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण अशरफाबद थल, जिवानी, जिवाना, कंडेरा, छछरपुर, गुंगाखेड़ी, आचार्य खेड़ा सहित कई गांवों के लोगों को परेशानी हुई। नरेंद्र सिंह, मनोज, नसीम, जमील, सुभाष, रोहन, तिलक सिंह, अजय, गुलाब, त्रिवेंद्र ने पानी निकासी की मांग की। ललियान में कंपोजिट विद्यालय की दीवार गिरी: रटौल। ललियाना के कंपोजिट विद्यालय में बारिश का पानी भर गया। इससे विद्यालय की दीवार गई और वहां खेल रहे बच्चे दीवार की चपेट में आने से बच गए और बड़ा हादसा टल गया।
किसान अनिरुद्ध ने बताया कि विद्यालय की दीवार गिरने से उनकी आधा बीघा गन्ने की फसल दबकर खराब हो गई। चिरचिटा में उच्च प्राथमिक विद्यालय की गिरी दीवार: अमीनागर सराय। चिरचिटा गांव में बारिश से जलभराव हो गया और उच्च प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया। जलभराव के कारण स्कूल की दीवार गिर गई और वहां से गुजर रहे ग्रामीण घायल होने से बचे। लोगों ने स्कूल की दीवार का निर्माण कराने की मांग की।