फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rain in the night, clouds keep on coming in the day

रात में बारिश, दिन में आते जाते रहे बादल

Sun, 08 Mar 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rain in the night, clouds keep on coming in the day
बागपत/रमाला। मौसम के बिगड़े मिजाज से किसान परेशान हैं। शुक्रवार रात में बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ। शनिवार को दिन में बादल आते जाते रहे। तेज हवा चली। बारिश के चलते गन्ना आपूर्ति न होने से देर रात सहकारी चीनी मिल रमाला नो केन हो गई। गन्ना आपूर्ति होने पर ही मिल चालू होगी।
विज्ञापन

उत्तम ग्रुप के साइट इंचार्ज अश्विनी कुमार ने बताया कि तेज बारिश और हवा के चलते सहकारी चीनी मिल में पिछले दो दिनों से गन्ना आपूर्ति कम हो रही थी। बृहस्पतिवार से ही मिल की रफ्तार को कम करना पड़ा था। शुक्रवार रात को मिल नो केन हो गई। रविवार को गन्ना आपूर्ति होने पर ही मिल चालू होगी। प्रधान प्रबंधक आरबी राम ने बताया कि क्रय केंद्रों व मिल के गन्ना यार्ड में भी पानी भरा है। इसे निकलवाकर जल्द ही क्रय केंद्रों को चालू किया जाएगा। बारिश के कारण पेराई में देरी हो रही है। उधर, शुक्रवार रात भी बूंदाबांदी हुई। शनिवार को दिन में कई बाद बादल छाए रहे। तेज हवा चली। जलभराव के कारण गन्ना छिलाई का कार्य प्रभावित हो गया। तौल केंद्रों पर पानी भर गया, जिस कारण तौल नहीं हो सकी। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग का निर्माण कार्य रोक देना पड़ा। बारिश के कारण किसानों को परेशानी हुई। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि बारिश के कारण सरसों, गेहूं और आलू की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन

किसानों का 27 करोड़ रुपये का भुगतान
रमाला। सहकारी चीनी मिला रमाला के प्रबंधक डॉ आरबी राम ने बताया कि मिल ने 31 जनवरी तक 27 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। शेष भुगतान भी जल्द ही किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा से गिरा पेड़
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास शुक्रवार रात तेज हवा के कारण पेड़ गिर गया। शनिवार को दिन में स्कूल की ओर से एनएचएआई को मामले की जानकारी दी गई। पेड़ मौके से नहीं हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed