{"_id":"6861973c419f32bbe00e6cd0","slug":"rain-brought-relief-from-heat-waterlogging-increased-problems-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-133974-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यहां कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों को झमाझम बारिश ने राहत दिलाई। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने के कारण परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए और धान व गन्ने की फसल को फायदा हुआ। वहीं सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है। यहां सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
यहां कई दिन से गर्मी अधिक होने के कारण बारिश की उम्मीद जताई जा रही थी। रविवार को आसमान में सुबह से बादल छाए रहे और सुबह साढ़े नौ बजे कुछ देर के लिए बारिश हुई। इसके बाद दोपहर को तीन बजे फिर से बारिश हुई। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई और तापमान भी काफी नीचे पहुंच गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।