फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rain brings relief from heat, waterlogging and power outages cause problems

Baghpat News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव व बिजली गुल होने से हुई परेशानी

Wed, 01 Oct 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from heat, waterlogging and power outages cause problems
बागपत। यहां मंगलवार की सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली तो नेशनल हाईवे समेत अधिकतर जगहों पर जलभराव ने लोगों के लिए आफत पैदा कर दी। सिसाना के पास जलभराव में वाहन फंसने से काफी देर तक जाम लगा रहा। बारिश से धान की फसल गिर गई। वहीं शहर में फाल्ट होने से पांच घंटे तक बत्ती भी गुल रही।
विज्ञापन

यहां मंगलवार की सुबह तेज बारिश शुरू हुई जो दिनभर रुक रुककर होती रही। यहां 18 मिमी बारिश हुई और इससे दो डिग्री तक तापमान कम हो गया। बागपत समेत कई जगहों पर सडक़ों व गलियों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनके अलावा नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को सिसाना में जलभराव के कारण बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। वहां काफी देर तक जाम लग गया।
विज्ञापन


विद्युत लाइनों में हुए फाल्ट, कई गांवों में गुल हुई बत्ती

यहां बारिश होने के कारण विद्युत लाइनों व ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गए। जिससे बागपत, टटीरी सहित कई जगह कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बागपत में पांच घंटे तक बत्ती गुल होने के कारण लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बारिश से सब्जियों की फसल को नुकसान
बारिश से सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों संदीप, रहीश, नरेश, चन्द्रपाल यादव आदि ने बताया कि रटौल, लहचौड़ा, गौना, ललियना, सरफाबाद गांवों में लोकी, खीरा, मिर्च, तोरई, टमाटर की फसल में नुकसान हुआ है। वहीं बारिश के कारण गांवों में धान की फसल गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed