फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Railway station organically villagers,baraut

रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों का बवाल

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/बड़ौत / अमर उजाला
ब्यूरो/बड़ौत / अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Railway station organically villagers,baraut
दिल्ली सहारनपुर रेलमार्ग पर इदरीशपुर में अंडरपास निर्माण के विरोध में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने रेलवे ट्रेक पर जमकर बवाल किया। रेलवे ट्रेक पर लेटकर गांव के जंगल में हरिद्वार पैसेंजर रोक दी। ट्रेन में चढ़ी भीड़ को देख दहशतजदा यात्री ट्रेन से कूदकर भाग गए। महिलाओं की चीख निकल गई। रेल कर्मी और सुरक्षा कर्मियों से ग्रामीण उलझ गए। आधे घंटे बाद पुलिस ने पहुंचकर लाठियाें से भीड़ को खदेड़ा, भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन


दिल्ली सहारनपुर रेलमार्ग पर इदरीशपुर रेलवे स्टेशन के निकट गेट नंबर 41 सी पर रेलवे द्वारा अंडर पास निर्माण कराया जा रहा है, जिसका क्षेत्रीय लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस वक्त गन्ने की ढुलाई और गेहूं की बुवाई का काम चल रहा है, अंडर पास निर्माण के कारण सड़क मार्ग बाधित होने से किसानों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी पूर्व में भी शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई और निर्माण जारी रहा। 

बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेन नंबर 54476 बड़ौत रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी। इदरीशपुर के जंगल में क्षेत्र के सैकड़ाें लोग ट्रैक्टर ट्रॉलियाें में इदरीशपुर के जंगल में पहुंच गए और ट्रेन को रोक लिया। ग्रामीण रेलवे ट्रेक पर लेट गए और ट्रेन आने नहीं जाने दी। कई लोग ट्रेन के अंदर घुस गए और चेन पुलिंग कर चालक को ट्रेन आगे नहीं चलाने दी। ट्रेन के अंदर हंगामे बाजी देख यात्री भी दहशत खा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की चीख निकल गई। कई यात्री ट्रेन  से कूदकर भागने लगे। पूरी ट्रेन पर लोगों ने कब्जा कर लिया।रेल कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने ग्रामीण उलझ गए और उनकी जमकर नोकझोंक हुई। करीब आधा घंटा हंगामा चला। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और वहां जमा भीड़ को खदेड़कर ट्रेन आगे बढ़वाई। पुलिस ने लाठियां फटकरी तो भगदड़ में 10-12 लोग मामली रुप से चोटिल भी हो गए। 

 बाद में काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर तहसील पहुंचे और समस्या को लेकर हंगामा करते हुए एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। शीघ्र कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है वह रेलवे अधिकारियों से वार्ता करेेंगे। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस का कहना था कि गेट नंबर 41 सी का निर्माण पूर्ण हो चुका है निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया था, लेकिन ट्रेन रोकने की जानकारी से उन्होंने इंकार किया। इस अवसर पर मुकीम, शमशाद, सुबेदीन, नयाजुद्दीन, शोएब, इमरान, शकील, जावेद मौजूद रहे।


जिवानी के किसानों ने भी किया था विरोध ः बड़ौत। 15 दिन पूर्व भी कासिमपुर खेड़ी स्टेशन के पास जिवानी गेट नंबर 59 पर अंडर पास निर्माण कार्य के विरोध में जिवानी के किसानों ने दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेेन  54745 को रोककर जमकर हंगामा किया था। रेल कर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई थी। पुलिस ने लाठी फटकराते हुए उन्हें दौड़ाया था। कुल मिलाकर यह अंडर पास निर्माण बवाल की वजह बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed