{"_id":"632b4cfd76d2d9249d016756","slug":"raid-on-three-factories-firecrackers-recovered-in-huge-quantity-kahkra-news-mrt6062899174","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन फैक्टरियों पर छापा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन फैक्टरियों पर छापा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
विज्ञापन
खेकड़ा पुलिस ने अवैध पटाखे बनाने की सामग्री के साथ दबोचा आरोपी कारीगर
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। एसडीएम और सीओ ने खेकड़ा में अवैध पटाखे बनाने की तीन फैक्टरियों पर छापा मारा। जहां से विस्फोटक सामग्री, तैयार पटाखे और मशीन बरामद की। पकड़े गए चार आरोपियों का पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में चालान कर दिया।
क्षेत्र में अवैध रूप में पटाखे बनाने का कारोबार बडे़ पैमाने पर किया जा रहा है। 18 सितंबर की सुबह क्षेत्र के ग्राम घिटौरा में पटाखे बनाने वाले एक मकान में हुए विस्फोट में पांच लोग झुलस गए थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ चलाया अभियान सख्त रुख अपनाया। बुधवार को एसडीएम अपूर्वा यादव और सीओ विजय चौधरी ने खेकड़ा में अवैध रूप में पटाखे बनाने वाली तीन फैक्टरियों पर छापा मारा।
पुलिस ने नालापार बस्ती स्थित फैक्टरी में छापा मारा। फैक्टरी गाजियाबाद जनपद के पसौंडा कस्बे के रहने वाले शकील की है। फैक्टरी से 54 पेटी अवैध पटाखे, छह बोरे अर्ध निर्मित पटाखे, 610 कट्टे अर्ध निर्मित गत्ते, पटाखे बनाने के स्क्रैप के 12 कट्टे, लोहे के बारूद के 17 कट्टे, दो क्विंटल 12 किग्रा विस्फोटक सामग्री, पटाखे बनाने की पांच मशीनें और एक वेट मशीन पकड़ी। एसडीएम ने पकड़े गए सभी सामान के साथ शकील को भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी यूनुस की फैक्टरी से चार बोरे तैयार अवैध पटाखे और चार किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ पकड़ा। एक आरोपी सहित सभी सामान पुलिस को सौंपा। तीसरी इरफान और रिजवान की फैक्टरी से एक कट्टा अवैध पटाखे और 27 किग्रा विस्फोटक सामग्री मिली। दोनों आरोपियों के साथ ही सभी सामग्री पुलिस के सुपुर्द की गई।
सीओ विजय चौधरी ने बताया कि सभी आरोपियों का विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में चालान कर दिया। एसडीएम का कहना है कि खेकड़ा क्षेत्र में अवैध पटाखे बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बागपत : खेकड़ा में पुलिस ने छापा मारकर अवैध पटाखे तैयार करने की सामग्री के साथ पकड़े आरोपी।- फोटो : KAHKRA