फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rahul's henchmen beat up prisoners

राहुल के गुर्गों ने बंदियों को पीटा

Sat, 19 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 19 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rahul's henchmen beat up prisoners
Fight
बागपत। जेल से पेशी पर आए राहुल के गुर्गों ने कचहरी हवालात में अन्य बंदियों के साथ वर्चस्व को लेकर मारपीट कर दी। बाद में उनके बीच जमकर झगड़ा हुआ। इससे वहां पर हंगामा हुआ। पुलिस बल ने मौके पर पहुंच बंदियों को शांत कराया।
विज्ञापन


  पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिला जेल से बंदियों को शुक्रवार सुबह पुलिस कोर्ट में पेशी पर लेकर आ रही थी। बंदियों में राहुल के गुर्गे भी शामिल थे। उनका हवालात गाड़ी में सीट पर बैठने को अन्य बंदियों से विवाद हो गया। इसी बात पर उनके बीच गाड़ी में कहासुनी हो गई। उस समय पुलिस वालों ने उनको समझाबुझाकर शांत कर दिया। कचहरी हवालात में पहुंचने के बाद उन बंदियों में दोबारा झगड़ा हो गया। राहुल के गुर्गों ने अन्य बंदियों के साथ मारपीट कर दी। बताया जाता है कि राहुल के गुर्गों ने जेल के एक नंबरदार के साथ भी मारपीट की। इससे वहां पर हंगामा हो गया। इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दी गई। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर उनको शांत किया।  आरआई राजवीर सिंह ने बताया कि बंदियों का जेल में आपसी विवाद चल रहा है। पेशी पर आए जेल के एक नंबरदार से बंदियों का मामूली विवाद हो गया था। इसी बात पर उनके बीच मामूली झगड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


हवालात में पहले भी हो चुकी है मारपीट 
बागपत। बंदियों के बीच कचहरी हवालात में मारपीट की पहली घटना नहीं है। इससे पहले राहुल खट्टा, आकाश शामली, प्रमोद गांगनौली, परमवीर तुगाना समेत कई गैंग के बदमाश आपस में भिड़ चुके हैं। ऐसी स्थिति में कचहरी हवालात में कभी भी बवाल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed