फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rahul looked at the farmer and Muslims

राहुल की किसान और मुसलमानों पर नजर

Tue, 24 Nov 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 24 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rahul looked at the farmer and Muslims
29 वर्षों से उत्तर प्रदेश की सत्ता से दूर कांग्रेस के मिशन-2017 में गरीब, मजदूर, किसान और मुसलमान के नए गठजोड़ के साथ मैदान में आने की तैयारी में है। यही कारण है कि छह किलोमीटर लंबी पदयात्रा, किसान संवाद और जनसभा के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इनसे जुड़े मुद्दों को उभारकर इनके बीच घुसपैठ की पूरी कोशिश की है।
विज्ञापन


गन्ना भुगतान, पापुलर के कम रेट, भूमि अधिग्रहण बिल पर संसद में कांग्रेस के तेवर बताकर किसानों को रिझाया। भाजपा और आरएसएस पर सधी भाषा में सांप्रदायिकता का आरोप लगाकर मुस्लिमों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


बिहार में अप्रत्याशित सफलता से उत्साहित कांग्रेस का अगला मिशन यूपी है। उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ी भूमिका निभाने वाले किसान और मुसलमान किसी जमाने में कांग्रेस के वोट बैंक रहे हैं। मगर, सियासी करवट के साथ कांग्रेस का यह परंपरागत वोट खिसक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कांग्रेस यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले इस बड़े वोट बैंक को रिझाने और उन्हें अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश में है। चुनाव से डेढ़ साल पहले ही कांग्रेस उपाध्यक्ष पैदल यात्रा कर किसानों के बीच पहुंचे। उनके दर्द को जान-समझकर उनके बीच पिछली कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को बताया।

किसानों के हर मुद्दे पर केन्द्र सरकार को निशाने पर रखा। सूटबूट की सरकार बताकर पीएम नरेन्द्र मोदी को किसान और मजदूरों से दूर करने की कोशिश की। पश्चिमी यूपी के किसानों का सबसे बड़ा दर्द गन्ना भुगतान और उसके रेट पर चर्चा छेड़कर उन्हें कांग्रेस की पुरानी सरकार की याद दिलाई।

इससे अलग सिकरी खुर्द में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाकर किसानों के साथ मुसलमानों को रिझाने की पुरजोर कोशिश की। लोकसभा चुुनाव में यूपी में भाजपा की बड़ी जीत को झगड़े से पाई बताकर राहुल ने मुस्लिम मतों को साफ संदेश दे दिया है।


ऐसे में साफ है कि कांग्रेस हर हाल में अपने परंपरागत वोट को पाने को बेताब है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो चुुकी है। ऐसे में साफ है कि दूसरे सियासी दल भी कांग्रेस के सियासी दांव के बाद असमंजस में हैं। देखना है कि अब कांग्रेस  अपनी रणनीति को किस तरह धार देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed