फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raging student at mid-day meal

मिड-डे मील पर भड़के छात्र

Wed, 18 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 18 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Raging student at mid-day meal
एनएस इंटर कालेज में मिड-डे मील न मिलने पर हंगामा करते बच्चे। - फोटो : amar ujala
बागपत के बालैनी के नेताजी स्मारक इंटर कॉलेज के छात्रों ने मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप लगाया पिछले दो माह से कभी-कभी खाना दिया जा रहा है। डीएम से हस्तक्षेप करके सुचारु रूप से शुद्ध भोजन दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों की दशा और दिशा सुधारने के लिए योजनाएं चलाई हैं, इसमें से एक मिड - डे मील योजना है। बुधवार को बुढ़सनी गांव स्थित नेताजी स्मारक इंटर कॉलेज में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने बताया पिछले दो माह से मिड- डे मील कभी-कभी ही दिया जा रहा है। बीच-बीच में जो भी भोजन दिया गया वो सड़ा और बदबूदार था।

विज्ञापन

शिक्षकों से इसकी शिकायत करते हैं तो  कोई सुनवाई नहीं हुई। डरा धमकाकर चुप करा देते हैं। बुधवार को छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कहा कि इसकी शिकायत डीएम से करेंगे। हंगामा करने वालों में रोहित, राहुल, कृष्ण, श्वेता, रेखा, हिमानी, काजल, गोल्डी, अफसाना, अजरू आदि रहे। इस संबंध में प्रधानाचार्य हरबीर सिंह ने कहा मिड- डे मील मामले से आला अधिकारी को समय समय पर अवगत कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed