{"_id":"1c16005c5eb7be117b15646c9c8653f2","slug":"radha-krishna-bankar-moha-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sat, 05 Sep 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय पार्वती ग्लोबल स्कूल व बिनौली रोड स्थित नर्सरी टीचर ट्रेनिंग सेंटर पर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रीती ने किया। छात्राओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र का भाग्य निर्माता होता है।
शिक्षक को अपने पद की गरिमा का ज्ञान होना चाहिए। स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण व पार्वती का वेश धर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में गौरव, ज्योति, पूजा, नीतू, वर्षा, रेणु, कुलदीप, सोनिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
संस्थापक सहेंद्र सिंह रमाला ने सभी को जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस की बधाई दी। वहीं, बिनौली रोड स्थित नर्सरी टीचर ट्रेनिंग सेंटर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ डॉ. रविंद्र तोमर ने किया। प्रथम नीशु, द्वितीय अंशिका तथा शिल्पी तृतीय स्थान पर रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
बड़ौत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर स्कूल और कॉलेजों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने कान्हा की लीलाओं को मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में रंगारंग का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. आरपी तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बच्चों ने कृष्ण और राधा का वेश भर कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या पवन सिंह पुंडीर, संगीता जैन, शालू, रीता मान, कोमल, सरोज, मोनिका, अनुराधा आदि उपस्थित रहे। वनस्थली पब्लिक स्कूल में फैंसी शो का आयोजन किया गया। अराध्या, प्रगति, अक्ष, सिद्धार्थ, आगम, वाणी, गुन्नी, प्रक्षाल, सूर्य संगिनी, आर्यन, हैप्पी, दक्ष, पूर्वी आदि बच्चों ने राधा-कृष्ण के परिधान में सभी का मनमोह लिया।
सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कंस वध का मंचन किया गया। एल्पाइन पब्लिक स्कूल, द्रोण पब्लिक स्कूल शेरपुर लुहारा में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रोशन हुआ पंचवटी मंदिर
बड़ौत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की देर शाम पंचवटी मंदिर, रेलवे स्टेशन पर वैष्णो मंदिर, पंचमुखी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, पट्टी चौधरान स्थित शिवालय, पंजाबी क्वार्टर में स्थित मंदिर व अन्य मंदिरों में विशेष लाइटों से सजी सजावट की गई। मंदिर पर जाने वाले रास्ते पर भी बिजली के बल्बों की विशेष सजावट की गई थी।