{"_id":"5e0b98aa8ebc3e87a25b5436","slug":"quick-check-of-police-illegal-liquor-caught-baghpat-news-mrt4613856136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग, अवैध शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग, अवैध शराब पकड़ी
विज्ञापन

बागपत। नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस ने जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के निर्देश पर थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। निवाड़ा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 50 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए चेकिंग अभियान चलाया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर अवैध हथियार, अवैध शराब बिक्री को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली। बागपत में पुलिस ने राष्ट्रवंदना चौक, निवाड़ा पुलिस चौकी, होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट में भी सघन तलाशी ली। बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड, नया बाजार, रेलवे स्टेशन, गांधी रोड चौराहा, खत्री गढ़ी, नेहरू रोड, होटलों, रेस्टोरेंट में चेकिंग की। निवाड़ा चेकपोस्ट पर महिंद्रा पिकअप से 50 पेटी अंगे्रजी शराब बरामद हुई है। आरोपी जयवीर निवासी जाफरपुर कलां नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया।
ठंड से ठिठुर रही महिला को सिपाही ने दिया कंबल
बागपत। सोनीपत स्टैंड पर ठंड से ठिठुर रही एक महिला और उसके बेटे को ट्रैफिक पुलिस के सिपाही इंद्राज ने कंबल भेंट किया। महिला हरियाणा के सोनीपत जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। सिपाही ने दोनों को ठंड से कांपते देखा तो एक कंबल लाकर भेंट किया। उधर इलू और उसकी पत्नी ने भी आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को कंबल का वितरण किया।