{"_id":"60c1012e8ebc3ed468423178","slug":"purchase-of-12256-426-metric-tonnes-of-wheat-in-the-district-baghpat-news-mrt541877696","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 12256.426 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 12256.426 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4093 किसानों को 2079 लाख रुपये का भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर अब तक 12256.426 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। 4093 किसानों को 2079 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। प्रशासन ने केंद्र संचालकों को मानकों के अनुरूप खरीद करने के निर्देश दिए है।
जिले में 19 गेहूं क्रय केंद्र निर्धारित किए गए थे। इनमें से छह केंद्र खाद्य विभाग और 13 केंद्र पीपीएफ के संचालित किए गए थे। जिला विपणन अधिकारी कौशल देव ने बताया कि जिले में सभी केंद्रों पर नियमित तौल कराने के निर्देश है। सभी केंद्रों पर 12256.426 मीट्रिक गेहूं की खरीद की जा चुकी है। 4093 किसानों को 2079 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है और 341.56 लाख रुपये का भुगतान अभी शेष है। जिले में खाद्य विभाग के छह केंद्रों पर 5495.900 और पीसीएफ केंद्रों पर 6760.526 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। खाद्य विभाग की ओर से 1837 किसानों को 960.12 लाख का भुगतान किया गया और 125.32 लाख रुपये शेष है। पीसीएफ केंद्रों की ओर से 2256 किसानों को 1118.96 लाख रुपये का भुगतान किया है, जबकि 216.24 लाख रुपये की राशि का भुगतान अभी बाकी है।