फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Punjab Governor will come with his family to attend the initiation ceremony

Baghpat News: दीक्षा महोत्सव में परिवार के साथ आएंगे पंजाब के राज्यपाल

Mon, 13 Jan 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Punjab Governor will come with his family to attend the initiation ceremony
-दीक्षार्थी बहन समृद्धि, वंशिका, वागीशा का मंगल तिलक हुआ
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन कॉलेज के ए फील्ड में 15 जनवरी को होने वाले दीक्षा महोत्सव में जहां देशभर से काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया परिवार सहित आएंगे।

दीक्षा महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ़ अमित राय जैन ने बताया कि इस दीक्षा महोत्सव में नगर की दिगंबर जैन समाज समिति, अजीत नाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी, शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी, पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी, जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ, अग्रवाल महासंघ, दिगंबर जैन हाई स्कूल एसोसिएशन, नवकार महामंत्र प्रचार समिति, नवकार मंडल, भारत विकास परिषद, जैन तीर्थ यात्रा संघ, जैन मिलन की सभी शाखाएं, रोटरी क्लब, आदिनाथ सेवा संघ, विमर्श जागृति मंच आदि संस्थाओं का योगदान मिल रहा है। वहीं महोत्सव में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इनके खाने, पीने व रहने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


-दीक्षार्थी बहनों का मंगल तिलक हुआ
जैन स्थानक में रविवार को दीक्षार्थी बहन समृद्धि जैन, वंशिका जैन, वागीशा जैन को ज्योति प्रसाद पटवारी के परिवार द्वारा किया मंगल तिलक किया गया। परिवार के सदस्यों ने बहनों के मस्तक पर तिलक लगाकर उनके संयम की कामना की। वहीं दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर एवं साध्वी सुमन परिवार के रवि जैन की ओर से भी तिलक का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed