फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Punishment for imparting message of world peace

विश्व शांति का संदेश देने के लिए सजा बड़ौत

Sat, 25 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Punishment for imparting message of world peace
बड़ौत में दिल्ली रोड पर नवनिर्मित सुद्रनाथ जिन बिम्ब जिसका पंच कल्याक होना है, रोशनी से नहाया हुआ - फोटो : BARAUT
विश्व शांति का संदेश देने के लिए सजा बड़ौत
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। श्री 1008 मुनि सुव्रतनाथ मज्जिनेंद्र जिन-बिम्ब पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शनिवार की सुबह घटयात्रा से इसका शुभारंभ होगा। दिगंबर जैन मंदिर के मैदान में अजमेर और कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया 180 फीट लंबा व 80 फीट चौड़ा पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।
25 से 30 जनवरी तक चलने महामहोत्सव का शुभारंभ शनिवार को दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से घटयात्रा के साथ होगा। इसके बाद भूमि शुद्धि और श्री जिन स्थापना होगी। तदोपरांत ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन व मंगल कलश स्थापना, आचार्य निमंत्रण व उपाध्याय मुनि की धर्मसभा होगी। दोपहर बाद सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, श्री जिनाभिषेक, सायंकाल आरती, शास्त्र सभा, गर्भकल्याणक व नाटकीय उत्सव के कार्यक्रम होंगे। महोत्सव को लेकर बड़ा जैन मंदिर, छोटा जैन मंदिर, जैन अतिथि भवन, अजितनाथ मंदिर, शांतिनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों को जाने वाले रास्तों पर भी विशेष सजावट की गई है। ध्वजारोहण सौरभ जैन, आर्जव जैन करेंगे। पालना राजेश जैन व मोनिका जैन, पात्रों का शुद्ध भोजन संजय जैन व निखिल जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वागताध्यक्ष राकेश कुमार, सुदेश कुमार, धनेंद्र जैन, रोहन जैन, अखंड ज्योति तरसचंद जैन, दीपक जैन, गौरव जैन और मंडप उद्घाटनकर्ता धनपाल जैन, चंद्रप्रभा जैन होंगे।
विज्ञापन

पात्रों का हो चुका चयन
सुव्रतनाथ के माता-पिता अशोक जैन-कृष्णा जैन, धनपति कुबेर नितिन जैन व शिल्पी जैन, सौधर्म इंद्र पंकज जैन व पूनम जैन, यज्ञनायक अनुज जैन व शालिनी जैन, ईशान इंद्र राहुल जैन व निधि जैन, सानत इंद्र अनिल जैन व मीनाली जैन, माहेंद्र इंद्र मुकेश जैन व नीलम जैन, शतार इंद्र राजीव जैन व रुचि जैन, ब्रहोत्तर इंद्र अंकुर जैन व श्वेता जैन, लांतव इंद्र मनोज जैन व नीतू जैन, कापिष्ठ इंद्र दीपक जैन व निलीमा जैन, शुक्र इंद्र शैलेंद्र जैन व रेशमा जैन, महाशुक्र इंद्र अशोक जैन व मंजू जैन के अलावा अष्ट कुमारियां एवं अन्य पात्रों का चयन भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 लाख रुपये में तैयार हुआ पंडाल
दिगंबर जैन कॉलेज के ‘ए’ मैदान में 180 फीट लंबा व 80 फीट चौड़ा भव्य पंडाल तैयार किया गया है। पांडाल बनाने में करीब 50 लाख रुपये खर्च हुए है। इसके कोलकाता और अजमेर के कारीगरों ने तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed