{"_id":"5eff700b8ebc3e4301258b71","slug":"protests-by-congressmen-continue-memorandum-submitted-to-sdm-baraut-news-mrt489344525","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों का विरोध-प्रदर्शन जारी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों का विरोध-प्रदर्शन जारी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में दूसरे दिन भी शुक्रवार को कांग्रेसियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील बड़ौत पहुंचे और शाहनवाज की रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दुर्गेश मिश्र को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कानपुर में मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिकों को भी कांग्रेसियों ने श्रद्घांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हेमंत कुमार, जयवीर सिंह एडवोकेट, हरेंद्र एडवोकेट, राजीव सैन, सचिन देव, जिला प्रवक्ता शकील अहमद एडवोकेट, अख्तर चौधरी, अकरम चौधरी, इब्राहिम चौधरी आदि मौजूद रहे।