{"_id":"5f5e5d938ebc3e4c9a6eaf3d","slug":"protest-at-sp-office-demanding-arrest-baghpat-news-mrt5011352101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
सीओ सदर से हुई नोकझोंक, एएसपी के आश्वासन धरना समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। गाधी गांव के रवित की हत्या के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सीओ सदर से नोकझोंक हुई। एएसपी मनीष मिश्रा के आश्वसन पर धरना समाप्त किया।
ग्यासरी उर्फ गाधी गांव निवासी शालू ने एएसपी को बताया कि तीन अगस्त को हुई रवित उर्फ रोहित की हत्या में नामजद अभी भी चार आरोपी गांव में खुले घूम रहे है। समझौते के लिए धमकी दे रहे है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस और सीओ सदर ओमपाल सिंह मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया। एएसपी मनीष मिश्रा ने चारो आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द आरोपी गिरफ्तार नहीं तो एसपी कार्यालय पर दोबारा धरने पर बैठ जाएंगे। पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह, सौराज सिंह, सत्यवीर प्रधान, अमरजीत, राजदीप, विश्वदीप, वीरेंद्र पाल, संजीव, सुभाष मौजूद रहे।