फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protest against the highway continues for the eighth day

हाईवे के विरोध में आठवें दिन धरना जारी

Tue, 15 Jun 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Protest against the highway continues for the eighth day
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले दुकानदारों और मकान मालिकों का धरना आठवें दिन जारी रहा। मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता धर्मपाल सिंह ने कंपनी निर्माण के विरोध में भूख हड़ताल की। पूर्व चेयरमैन संतोष देवी के पति समाजसेवी विजयपाल धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने धरने को समर्थन देते हुए कहा कि कंपनी की तानाशाही नहीं चलेगी और हाईवे का निर्माण सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार ही कराया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि हाईवे निर्माण में कंपनी तानाशाही रवैया अपना रही है और दुकानदारों और मकान मालिकों का उत्पीड़न करना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही यूनियन की महापंचायत कर आगे की रणनीति तय होगी। दुकानदारों और मकान मालिका ने कहा कस्बे में आठ दिन से धरना दिया जा रहा है, प्रशासन मौन है। उन्होंने प्रशासन से कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की। समाजसेवी मास्टर कृष्णपाल मानव, संजीव शर्मा, डॉ. प्रदीप जैन, विजय मानव, यूनुस खान, आबिद शौकत लियाकत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरना स्थल पहुंचे नायब तहसीलदार
अग्रवाल मंडी टटीरी। नेशनल हाईवे सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ चल रहे धरने में मंगलवार को नायब तहसीलदार आदेश कुमार आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी का मकान नहीं तोड़ा जाएगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। जिन लोगों के मकान टूट गए है उन्हें मुआवजा दिलवाया जाएगा। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि प्रशासन और हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों द्वारा निशानदेही करने के बाद ही धरना समाप्त होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed