{"_id":"67c5fe0cb05900b51806a27a","slug":"protest-against-attacks-on-mps-convoy-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-127346-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सांसद के काफिले पर हुए हमलों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सांसद के काफिले पर हुए हमलों का विरोध
Tue, 04 Mar 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए डीएम को ज्ञापन देने जाते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।
बागपत। आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर व अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों पर हो रहे हमलों का विरोध किया। डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर हमले रोकने की मांग की।
जिलाध्यक्ष समीर खान ने कहा कि मथुरा जिले में तीन स्थानों पर अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद जब पीड़ितों के घर जा रहे थे तो थाना सरोरा के पास उनके काफिले पर हमला किया गया। बताया कि पिछले कई माह से इस तरह की घटना बढ़ती जा रही हैं, जिससे समाज के लोगों में डर का माहौल है।
उन्होंने राष्ट्रपति के नाम डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर लगातार हो रहे हमलों को रोकने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संजय सिंह एडवोकेट, शोएब अल्वी, जोगेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, कर्णवीर सिंह, आशीष कुमार मौजूद रहे।