बागपत, अमीनगर सराय। कस्बे की नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। सभासदों ने ओपन जिम, पाइप लाइन कार्य, हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण व मूर्ति स्थापना सहित आठ कार्यों सर्वसम्मति से पास किया गया।
चेयरमैन सुनीता मलिक की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। कस्बे में कई विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्या को रखा। इसमें बिजली, पानी, सड़क शामिल रही। चेयरमैन ने जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। बोर्ड की बैठक में आठ विकास कार्यों को कराने का प्रस्ताव रखा। इसमें पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा लगाने, हनुमान की मूर्ति स्थापना व मंदिर का सुंदरीकरण, पंचायत कार्यालय में फर्नीचर सुविधा, कस्बे में ओपन जिम सुविधा, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन का लाभ देने, वार्ड आठ में पाइप लाइन कार्य, प्रकाश व सफाई व्यवस्था सही कराने पर सहमति दी। इस दौरान महेश भारद्वाज, सरिता जैन, मोनिका शर्मा, संजय पालीवाल, नीरज कश्यप, तंजीम कुरैशी, तबस्सुम, नसरीन बेगम, प्रीति जाटव, देवदत्त शर्मा मौजूद रहे।