{"_id":"5f5e5e348ebc3e50640d356c","slug":"prohibition-on-sale-of-gift-brand-on-74-contracts-of-country-liquor-baghpat-news-mrt501098037","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब के 74 ठेकों पर तोहफा ब्रांड की बिक्री पर रोक लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी शराब के 74 ठेकों पर तोहफा ब्रांड की बिक्री पर रोक लगाई
विज्ञापन
बागपत शराब कांड
एक मृतक के घर पर मिला था ब्रांड का खाली पव्वा
प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने तक रहेगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। गांव चमरावल में शराब से सात मौत के बाद आबकारी विभाग सक्रिय हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देशी शराब के ठेकों पर तोहफा ब्रांड की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। एक मृतक के घर से इस ब्रांड का खाली पव्वा मिला था, जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने तक जिले में बिक्री पर रोक रहेगी।
जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि देशी शराब के तोहफा ब्रांड की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। पिछले तीन दिन में शराब की दुकानों से सैंपलिंग कराई गई है। तोहफा ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एक मृतक के घर से तोहफा ब्रांड का पव्वा मिला था, जिसकी जांच रिपोर्ट आने तक जिले की देशी शराब की दुकानों पर तोहफा ब्रांड की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
तोहफा का 1.20 लाख का स्टॉक
बागपत। जिले में तोहफा ब्रांड का करीब 1.20 लाख लीटर शराब का स्टॉक है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। जिले में रोजाना करीब 15 लाख रुपये की देशी शराब की बिक्री होती है।
विज्ञापन
नौरोजपुर में शराब बिक्री की कराई जा रही जांच
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में अमरपाल की मौत के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। दुकान बंद मिली। ग्रामीणों के बयान लिए गए हैं। खाली पव्वों के सैंपल जांच के लिए आबकारी विभाग ने लिए हैं।