फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prohibit drug abuse, dowry and wasteful expenditure

नशाखोरी, दहेज प्रथा और फिजूल खर्ची पर लगाएं रोक

Sun, 27 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Prohibit drug abuse, dowry and wasteful expenditure
बागपत। गुर्जर महासभा की बैठक में पदाधिकारियों ने नशाखोरी, दहेज प्रथा और विवाह में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने पर बल दिया। साथ ही कहा कि कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

गुर्जर भवन में गुर्जर महासभा की मासिक बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष चौधरी करतार पहलवान ने कहा कि नशाखोरी से युवा पीढ़ी को बचाना होगा। इसके लिए समाज में जागरूकता की जरूरत है। मास्टर कृष्णपाल सिंह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए समाज में फैली कुरीतियों, नशा, दहेज प्रथा और विवाह में फिजूल खर्ची से दूर रहना होगा। प्रमोद धामा निबाली ने समाज में युवाओं के विकास के लिए शिक्षा पर दिया। योगेश गुर्जर ने कहा कि समाज का नाम रोशन करने के लिए युवा पीढ़ी का योगदान महत्वपूर्ण है। बैठक में लीलू प्रमुख, महेन्द्र धामा, गजेन्द्र बली, देवेन्द्र गांवड़ी, श्योराज सिंह, श्याम सिंह, श्याम आर्य, डॉ. विरेन्द्र बैसला, महीपाल, प्रदीप पंवार, दयाचंद, जयप्रकाश धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed