{"_id":"655f4113aa6813dfbc0f8513","slug":"procession-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-khatu-shyam-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7417-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
फोटो - 2
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में बृहस्पतिवार को खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कस्बे में भगवान खाटू श्याम की शोभायात्रा भी निकाली गई।
कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर के पुजारी पंडित विनोद कुमार शास्त्री ने विधि-विधान से खाटू श्याम का पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा कस्बे के श्री राधा कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू हुई। यात्रा कस्बे के मार्गों से होते हुए मंदिर में संपन्न हुई। यात्रा में श्रद्धालु बैंड बाजों की धुनों और खाटू श्याम के भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। यात्रा में भगवान खाटू श्याम की सुंदर झांकी भी निकाली गई। वहीं यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में पंडित संजीव शर्मा, पंडित अंकुर शर्मा, राजीव सभासद, सोनू मित्तल, अतुल गोयल, पुलकित गोयल, विभु मौजूद रहे।