फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   problems described by the people of 11 villages

11 गांवों के लोगों ने बताईं समस्याएं

Tue, 17 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 17 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
problems described by the people of 11 villages
बागपत के जिलाधिकारी से मिलने जाते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
बागपत में पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू होने के बावजूद अब तक कई गांवों में नक्शा तक पास नहीं हुआ है। इसके विरोध में 11 गांवों के किसानों ने डीएम से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल चेयरमैन के नेतृत्व में 11 गांवों के किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीएम हृदय शंकर तिवारी से मिलने पहुंचा। किसानों का कहना था कि पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की निशानदेही का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इसके बावजूद निशानदेही की आपत्तियां अब तक दूर नहीं की गई हैं। बड़ागांव में अब तक नक्शा नहीं है। यहां निर्माण कैसे होगा, इस पर संशय बना है। करीब छह माह से निशानदेही का कार्य चल रहा है, लेकिन पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि डीएम की अध्यक्षता में एनएचआई के अधिकारियों के साथ वार्ता में तय किया गया था कि एक्सप्रेसवे के अंतर्गत आने वाली ट्यूबवैलों को एनएचआई ही शिफ्ट कराएगा, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होेंने कहा कि एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो चुका है। ऐसे में किसानों के सामने संकट खड़ा है।


अदालत ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे में अधिगृहीत भूमि का अवार्ड निरस्त कर दिया है। दोबारा बैठक कर अब तक अवार्ड की घोषणा नहीं हुई है। किसानों का कहना था कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो संघर्ष किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सुखबीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मपाल और देवेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed