{"_id":"621d15dfd050013865733ddb","slug":"problems-caused-by-potholes-in-the-road-baghpat-news-mrt5787393106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में गड्ढे होने से लोग परेशान, हालत नहीं कराई जा रही ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में गड्ढे होने से लोग परेशान, हालत नहीं कराई जा रही ठीक
सिंगोली तगा में सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : BAGHPAT
Link Copied
चांदीनगर (सहारनपुर)। चमरावल-धौली प्याऊ मार्ग में कई साल से गड्ढे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सिंगोली तगा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर डीएम कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि कई साल से मरम्मत न होने के कारण मार्ग में गड्ढे बन गए हैं। इससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से कई गांव के लोग गुजरते हैं। इस मार्ग से लोगों का मेरठ और गाजियाबाद जाना होता है। चमरावल, ललियाना, गोना, सहवानपुर, सिंगोली तगा, सरफाबाद समेत दर्जनों गांव के लोगों को गुजरना होता है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस है। सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नीरज पत्रावल, राजपाल, इंद्रपाल, आशा कली, चंदर, मणिराम, शुभम, अंकित मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी के एई गोपाल राज का कहना है कि सड़क की स्थिति को दिखवाकर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।