{"_id":"652beb63d06b75494a0164e8","slug":"prisoner-guard-threatened-second-wife-with-triple-talaq-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6230-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बंदी रक्षक ने दूसरी पत्नी को दी तीन तलाक की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बंदी रक्षक ने दूसरी पत्नी को दी तीन तलाक की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पलड़ा गांव की महिला ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव में रहने वाले बंदी रक्षक ने अपनी दूसरी पत्नी को तलाक देने और तीसरा निकाह करने की धमकी दी। इस पर महिला ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पलड़ा गांव की रहने वाली अफसाना ने बताया कि तीन साल पहले उसका निकाह मुजफ्फरनगर जनपद के युवक से हुआ था, जो एक जेल में बंदी रक्षक पद पर तैनात है। शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति की पहले शादी हो चुकी थी, जिसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। उसका एक बेटा भी है। आरोप लगाया कि पति और ससुराल वालों ने उससे पांच लाख रुपये दहेज देने की मांग की। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने उसे तीन तलाक देने और तीसरा निकाह करने की धमकी दी। महिला ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह का कहना है कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।