फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prime Minister Garib Kalyan Anna Yojana is not taking off

परवान नहीं चढ़ रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

Sun, 06 Jun 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Garib Kalyan Anna Yojana is not taking off
बड़ौत। तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना परवान नहीं चढ़ रही है। तीन जून से निशुल्क राशन वितरण की घोषणा किए जाने के बावजूद अभी तक भी इसका धरातल पर क्रियान्वयन नहीं हो सका है। चार दिन में एफसीआई परतापुर मेरठ से पात्र 50 राशन डीलरों का ही खाद्यान्न पहुंचा है। अधिकांश राशन कार्डधारक राशन लेने के लिए मारे-मारे फिर रहे है। एसडीएम की ओर से डीएम को इस संबंध में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से जूझ रहे गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पांच किलो प्रति यूनिट के हिसाब से तीन जून से निशुल्क राशन वितरण कराने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा को चार दिन बीत चुके है, लेकिन अभी मात्र नाममात्र ही राशन कार्ड धारकों को राशन मिला है। अधिकतर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के शटर गिरे रहे और राशन कार्ड धारकों को मायूस लौटना पड़ा। बड़ौत तहसील क्षेत्र में कुल 217 दुकानें है, लेकिन अभी तक अमीनगर सराय रोड से मात्र 50 राशन डीलरों ने ही माल उठाया है। बाकि राशन डीलरों को अभी तक राशन नहीं मिला है। एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि इस संबंध में डीएम सहित जिला आपूर्ति अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है, जल्द खाद्यान्न आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एफसीआई गोदाम से नहीं पहुंच रहा खाद्यान्न
अमीनगर सराय रोड स्थित क्षेत्रीय विपणन कार्यालय पर परतापुर मेरठ स्थित एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न आता है। अभी तक मात्र 50 राशन डीलरों के लिए ही खाद्यान्न आया है, बाकि राशन डीलर माल न मिलने पर परेशान है। एसएमआई विष्णु शंकर ने बताया कि गोदाम में जो खाद्यान्न पहुंचा, वह उठा लिया गया है। जल्द ही खाद्यान्न आ जाएगा, फिर नियमित रूप से राशन वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed