{"_id":"6453f4dfa9bd5fa7580be3aa","slug":"preparing-to-impose-goonda-act-on-sunil-rathis-wife-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-957-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सुनील राठी की पत्नी पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सुनील राठी की पत्नी पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी
Thu, 04 May 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 04 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बागपत। कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला और भाई अरविंद के बाद अब उसकी पत्नी दीपाली पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी की गई है। इसके लिए दीपाली को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा पशु तस्कर समेत अन्य पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए नोटिस दिया गया है।
दोघट थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट के लिए जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी फाइल में तर्क दिया है कि टीकरी की गलियों में सुनील राठी की पत्नी दीपाली उर्फ दीपा अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रही है।
वह कहती है कि जेल से सुनील राठी का संदेश आया है और जिसको हम कहेंगे, उस प्रत्याशी को वोट देना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो अच्छा नहीं होगा। पुलिस ने रिपोर्ट में यह भी कहा है कि दीपाली के साथ सुनील राठी का भाई अरविंद भी रहता है।
विज्ञापन
इस तरह से यह जनता को धमका रहे है और इनके खिलाफ डर के कारण कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिसमें जिलाधिकारी न्यायालय से दीपाली को नोटिस जारी किया गया है।
इनके अलावा पशु तस्कर बागपत के केतीपुरा के आस मोहम्मद, मुगलपुरा के लियाकत उर्फ भेड़िया, चोरी में मुगलपुरा के अलताफ, खेकड़ा के प्रमोद धामा, टीकरी के विक्रम व राजीव उर्फ लंगड़ा को गुंडा एक्ट का नोटिस जारी किया गया है।