फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations to open the railway overbridge in the first week of August

Baghpat News: रेलवे ओवरब्रिज को अगस्त के पहले सप्ताह में खोलने की तैयारी

Mon, 28 Jul 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Preparations to open the railway overbridge in the first week of August
बड़ौत। बिनौली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज को अगस्त के पहले सप्ताह में वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। पिछले तीन साल से लोग इसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इसके खुलने से 20 से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने पहले मई माह में कार्य पूरा करने की बात कही थी तो इसके बाद एक जून, फिर 23 जुलाई को ओवरब्रिज को वाहनों के आवागमन के लिए खोलने के लिए कहा गया था, मगर ऐसा नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल अंडरपास से छोटे वाहनों का आवागमन हो रहा है। जहां वाहनों की लंबी कतारें और जाम की स्थिति आम बात हो गई है। पिछले तीन साल से लोग ओवरब्रिज के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। ब्रिज के दोनों तरफ लाइटें भी लगा दी गई हैं। अब केवल उद्घाटन की तारीख का इंतजार है। अधिकारियों ने ओवरब्रिज को अगस्त के पहले सप्ताह में खोलने के लिए लगभग सभी तैयारी पूर कर ली हैं। बताया कि अब समय को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके खुलने से बिजरौल, बावली, गुराना, हिलवाड़ी, वाजिदपुर, जौहड़ी, अंगदपुर, जिवाना, रंछाड़, बिनौली, बरनावा समेत बीस से ज्यादा गांवों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

-----

वर्जन--

ओवरब्रिज निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसे अगस्त के पहले सप्ताह में वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में फायदा मिलेगा। -सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed