फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations for the Shravani fair are in full swing at Pura Mahadev Temple

Baghpat News: पुरा महादेव मंदिर में श्रावणी मेले को लेकर तैयारी तेज

Sun, 14 Jul 2024 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Shravani fair are in full swing at Pura Mahadev Temple
-पूर्वी और उत्तरी द्वार से मिलेगा प्रवेश, दक्षिणी और पश्चिमी द्वार से बाहर आएंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

फोटो - 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुरा महादेव पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले को लेकर तैयारी तेज हो गई है। मंदिर समिति की ओर से गेट का निर्माण पूरा करा लिया गया है और अब बेरिकेडिंग तैयार कराई जा रही है। इस बार मंदिर से बुढ़सैनी और बालैनी की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से व्यवस्था कराई जा रही है। मेले में कांवड़ियों को पूर्वी द्वार और श्रद्धालुओं को उत्तरी द्वार से प्रवेश मिलेगा। कांवड़िये दक्षिणी द्वार और श्रद्धालु पश्चिमी द्वार से बाहर निकाले जाएंगे।

पुरा महादेव मंदिर में 31 जुलाई से तीन अगस्त तक चार दिवसीय श्रावणी मेला लगेगा। मेले को लेकर मंदिर समिति की ओर से तैयारी तेेज कर दी है। इस बार हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों को पूर्वी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही दक्षिणी द्वार से बाहर निकाला जाएगा। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने वाले अन्य श्रद्धालु उत्तरी द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे और पश्चिमी द्वार से बाहर आएंगे। मंदिर समिति की ओर से इस बार मंदिर से बाहर निकलने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए बुढ़सैनी मार्ग और बालैनी मार्ग पर जाने के लिए अलग-अलग बेरिकेडिंग कराई जाएगी। मंदिर में मेले की तैयारियों को लेकर बेरिकेडिंग तैयार कराई जा रही है। मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि मंदिर में लगने वाले चार दिवसीय मेले को लेकर तैयारी चल रही है। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेरिकेडिंग तैयार कराई जा रही है। इस बार पश्चिमी द्वार से बुढ़सैनी मार्ग और बालैनी मार्ग के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रास्ते की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed