फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparation to connect 2000 cattle ranchers with KCC

2000 पशुपालकों को केसीसी से जोड़ने की तैयारी

Wed, 22 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Preparation to connect 2000 cattle ranchers with KCC
बड़ौत। पशुपालन के इच्छुक किसानों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने 2000 पशुपालकों को केसीसी से जोड़ने का नया लक्ष्य दिया ताकि इस कारोबार से जुड़े लोग ऋण प्राप्त कर आय बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त कर सकें। विभाग ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शासन ने इस बार कृषि के साथ-साथ पशुपालन से जुड़े लोगों को भी किसान क्रेडिट योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। शासन ने जिले में 2000 नये पशुपालकों को केसीसी योजना से जोड़ने का लक्ष्य दिया है। मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों को पशुपालन से जोड़ते हुए जहां उनके आय बढ़ाई जाए। इससे जहां किसानों को राहत मिलेगी, वहीं दूसरे किसान भी पशुपालन की दिशा में प्रेरित होंगे। कार्यवाहक सीवीओ डॉ. खुशीराम ने बताया कि पशुपालन का दायरा बढ़ाने के लिए विभाग गंभीर है। शासन स्तर से मिले नए लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक पशुपालकों को उससे जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 40 पशु चिकित्सालय है। सभी को 50-50 पशु पालकों को केसीसी योजना से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
विज्ञापन

क्या कहते है पशु पालक
केसीसी योजना से दुग्ध उत्पादन मिलेगा बढ़ावा
पशु पालक श्याम सिंह ने कहा वैसे ही कोरोना संकट के चलते काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, यदि पशु पालकों को केसीसी योजना से जोड़ा जा रहा है तो यह दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना पशु पालकों के लिए वरदान साबित होगी
पशु पालक जसवीर ने कहा यह योजना पशु पालकों के लिए वरदान साबित होगी। इसमें योजना से जुड़े सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ काम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed