{"_id":"641dfd85f2c0a3d47002cb84","slug":"preparation-for-elections-on-cooperative-unions-completed-baghpat-news-c-14-1-167098-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सहकारी संघों पर चुनाव की तैयारी पूरी, आज होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सहकारी संघों पर चुनाव की तैयारी पूरी, आज होगा नामांकन
Sat, 25 Mar 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले के 11 सहकारी संघों के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई। शनिवार को जिले के 11 सहकारी संघों पर दावेदार 121 पदों पर नामांकन करेंगे। ढाई हजार से अधिक मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
सहायक आयुक्त सहकारिता मोहसीन जमील, अपर जिला विकास अधिकारी प्रेम शंकर ने बताया कि जिले में खेकड़ा, भैड़ापुर, अग्रवाल मंडी टटीरी, बालैनी, बिनैली, कासिमपुर खेडी, सरूरपुर कलां छपरौली, दाहा, कोताना में सहकारी संघ के 121 डायरेक्टर, सभापति व उपसभापति चुने जाएंगे। सहकारी संघों पर चुनाव सामग्री भिजवा दी गई है। शनिवार की सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 26 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व 27 मार्च को नाम वापसी होगी और 29 मार्च को मतदान कराया जाएगा। 31 मार्च को सभापति व उपसभापति के लिए मतदान कराया जाएगा।
दावेदार तैयारी में जुटे
सहकारी संघों का चुनाव ग्रामीण क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जिसके लिए दावेदारों चुनाव की तैयारी में जुटे हुए है। प्रतिद्वंदी दावेदारों की जानकारी जुटाकर निर्विरोध चुनाव कराने के लिए मान मनोव्वल करने में व्यस्त है।