फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparation for action against farmers of Jajal and Niwara

जाजल और निवाड़ा के किसानों पर कार्रवाई की तैयारी

Sat, 21 Nov 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparation for action against farmers of Jajal and Niwara
तनाव को देखते हुए बागपत कोतवाली पुलिस अलर्ट, किसानों की सूची तैयार करने में जुटी
विज्ञापन

शनिवार को एलआईयू की टीम ने निवाड़ा पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। हरियाणा के सोनीपत के जाजल और यूपी के बागपत के निवाड़ा गांव के किसानों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। दोनों गांव के करीब 50 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इसकी सूची तैयार कराई जा रही है। एलआईयू की टीम ने निवाड़ा पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।
निवाड़ा पुलिस चौकी के पास जाजल और निवाड़ा गांव के किसानों के बीच भूमि पर मालिकाना हक को लेकर संघर्ष हो गया था। सोनीपत के राई थाने में जाजल के किसानों ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। निवाड़ा के किसानों की तहरीर नहीं ली गई। तनाव को देखते हुए पुलिस और एलआईयू की टीम अलर्ट हो गई है। उधर, पुलिस दोनों गांव के किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन

341 हेक्टेयर भूमि का है विवाद
बागपत। जाजल और निवाड़ा गांव के किसान करीब सवा सौ बीघा जमीन पर मालिकाना हक को लेकर आमने-सामने आ गए थे। सोनीपत के राई थाने में निवाड़ा के 15 किसानों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। निवाड़ा के किसान बागपत कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें लौटा दिया गया। दोनों गांव के किसानों के बीच 341 हेक्टेयर भूमि का पुराना विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से मिलेंगे निवाड़ा के किसान
बागपत। निवाड़ा के पूर्व प्रधान रिफाकत अली का कहना है कि पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की है। सोमवार को डीएम शकुंतला गौतम से गांव के लोग मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। हरियाणा की पुलिस उन पर गलत मुकदमे दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed